5 सेकेंड में 5 बार पलटी तेज रफ्तार बोलेरो :सड़क से 100 फीट दूर जाकर गिरा युवक, मौत; ड्राइवर गंभीर

झुंझुनू। तेज रफ्तार बोलेरो 5 सेकेंड में 5 बार पलटी। उसमें बैठा युवक सड़क से 100 मीटर दूर जाकर गिरा। उसकी मौत हो गई। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। हादसा झुंझुनूं शहर से 10 किलोमीटर दूर लालपुर गांव में बुधवार शाम 4.30 बजे पेट्रोल पंप के पास हुआ। ब्लैक कलर की क्रेटा मंड्रेला से झुंझुनूं की तरफ तेज रफ्तार से निकली। पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर सड़क पर खड़ी एक बस सवारियां उतार रही थी। इस दौरान क्रेटा ड्राइवर ने स्पीड धीमी नहीं की। तेज रफ्तार में बस को ओवरटेक किया। इस दौरान सामने से आ रही बोलेरो ने क्रेटा को बचाने के लिए तेज कट मारा। बोलेरो बेकाबू हो गई। लहराती हुई बोलेरो सड़क किनारे मिट्‌टी के टीले से टकराकर 5 बार पलटी बोलेरो का दरवाजा खुला और ड्राइवर के पास फ्रंट सीट पर बैठा राकेश हवा में 30 फीट उछला और 100 फीट दूर जाकर गिरा। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद पेट्रोल पंप के पास मौजूद 4 लोग वहां पहुंचे। इस दौरान पीछे से आ रही एक सफेद कार के ड्राइवर ने भी हादसा देख कार रोक ली। राकेश झुंझुनूं स्थित पिलानी के खड्डा बस्ती का रहने वाला था। बोलेरो में राकेश के अलावा ड्राइवर नयूम भी था। उसकी हालत गंभीर है। नयूम भी पिलानी की खड्डा बस्ती का रहने वाला है। बुधवार शाम को बोलेरो से वे झुंझुनूं से मंड्रेला की तरफ जा रहे थे।

Oct 5, 2023 - 22:03
 0  3
5 सेकेंड में 5 बार पलटी तेज रफ्तार बोलेरो :सड़क से 100 फीट दूर जाकर गिरा युवक, मौत; ड्राइवर गंभीर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper