5 ग्राम हैरोइन के आरोप में जसलीन बरी
*_अबोहर, : अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में 5 ग्राम हैरोइन आरोपी जसलीन पुत्र जसबीर सिंह वासी गोबिंदगढ़, हालाबाद गली नं. 5 साऊथ एवेन्यू के वकील संदीप बजाज ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर सरकारी वकील व नगर थाना 2 की पुलिस ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट संदीप बजाज की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए 5 ग्राम हैरोइन मामले में जसलीन को दोषमुक्त करते हुए सबूतों के अभाव में बरी किया। जानकारी अनुसार नगर थाना 2 की पुलिस ने 27.4.20 को जसलीन को 5 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया था। अदालत ने उसे सबूतों के अभाव में बरी किया।_*
What's Your Reaction?





