CG में 1 आशिक की 2 महबूबाः शादी का झांसा देकर लिवइन में रहा प्रेमी, फूट गया दूसरी GF का भंडा, फिर प्रेमिका ने जो किया जानकर कांप जाएगी रूह

राजधानी में शादी का झांसा देकर पिछले 8 महीनों से लिवइन में रहने का मामला सामने आया है. इस दौरान युवक ने अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड की जानकारी युवती से छुपाकर रखी थी. युवती को जब देवेश उर्फ राहुल विश्वा की करतूत पता चली तो उसने खुदकुशी का प्रयास किया. आस-पास के लोगों ने आनन-फानन में युवती को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कराया है. ये पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।। जानकारी के मुताबिक, टिकरापारा निवासी देवेश विश्वा उर्फ राहुल पिछले 8 महीनों से युवती के साथ लिवइन में रह रहा था. तिल्दा निवासी युवती एक कंपनी में काम करती है. इस दौरान युवक और युवती के बीच दोस्ती हुई. राहुल एक साथ कई लड़कियों के साथ संबंध में था, लेकिन उसने सारी जानकारी पीड़ित युवती से छुपाकर रखी थी. जिसकी जानकारी पड़ने पर युवती ने नींद की गोली खाकर आत्महत्या का करने की कोशिश की. वहीं पीड़ित युवती ने बताया कि, राहुल विश्वा पिछले 8 महीनों से मेरे साथ रह रहा था. राहुल ने शादी करने का वादा किया, जिसके बाद हम साथ रहना शुरू किए थे. राहुल के खिलाफ कार्रवाई चाहती हूं. तेलीबांधा थाना प्रभारी फैजल शाह के मुताबिक, युवती के आत्महत्या के प्रयास की जानकारी सामने आई है. पुलिस को सूचना मिलते ही पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया है. सरकारी अस्पताल में युवती का ईलाज जारी है. अब तक पुलिस में शिकायत नहीं की गई है. शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Jul 25, 2023 - 09:17
 0  1
CG में 1 आशिक की 2 महबूबाः शादी का झांसा देकर लिवइन में रहा प्रेमी, फूट गया दूसरी GF का भंडा, फिर प्रेमिका ने जो किया जानकर कांप जाएगी रूह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper