MP BJP मिशन 2023ः सितंबर में बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ, मतदान से पहले मोदी भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ 3 महीने बचे है। सितंबर में बीजेपी का कार्यकर्ता महाकुंभ होने वाला है। मतदान होने से पहले पीएम मोदी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने के लिए पीएम मोदी भोपाल आएंगे। सितंबर के आखिरी हफ्ते में कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित हो सकता है।। विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है। बीजेपी के नेता लगातार बैठक कर चुनाव की रणनीति बना रहे है। कल अमित शाह भोपाल दौरे पर आए थे। जहां उन्होंने बीजेपी के दिग्गजों के साथ बड़ी बैठक की। मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में कार्यकर्ता महाकुंभ की रणनीति तय हुई है।। विजय संकल्प यात्राओं के समापन पर कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। विजय संकल्प यात्रा प्रदेश में 5 स्थानों से निकलेगी। प्रदेश के उज्जैन, चित्रकूट, ग्वालियर, जबलपुर सहित एक अन्य स्थान से यात्रा निकलेगी। यात्राओं के समापन पर कार्यकर्ताओं का महाकुंभ होगा। भोपाल में यह चौथा कार्यकर्ता महाकुंभ होगा। विधानसभा चुनाव होने से पहले इस महाकुंभ के आयोजन में पार्टी के 10 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं शामिल होंगे।।
What's Your Reaction?





