MP में ऑन द स्पॉट सजाः पर्स लूटकर भाग रहे बदमाशों का हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत, दो चढ़े पुलिस के हत्थे
भूपेंद्र भदौरिया, ग्वालियर। कहते है कि ऊपर वाले के घर देर है अंधेर नहीं। यह कहावत शहर में चरितार्थ में हुई है। पर्स लूट कर भाग रहे तीन बदमाशों (लुटेरों) का भीषण एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। लोगों ने कहा कि ऊपर वाले ने ऑन द स्पॉट फैसला सुना दिया।. जानकारी के अनुसार पर्स लूटकर भाग रहे बदमाशों का भीषण एक्सीडेंट हो गया। लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे लुटेरों की दो बाइक आपस में भिड़ गई। इस हादसे में बाइक सवार एक बदमाश की इलाज के दौरान मौत हो गई। पब्लिक ने दो बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस हादसे का वीडियो सामने आया है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में जुटी है। एक अन्य बदमाश अभी भी फरार है। घटना शहर के मुरार स्थित 7 नंबर चौराहा और मुरार थाना क्षेत्र की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।।
What's Your Reaction?





