PM Kisan Yojana Payment List 2023: अगर आपके खाते में नहीं आये है 14वी क़िस्त के पैसे तो जल्द करें यह काम

PM Kisan Yojana Payment List 2023: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 14वीं किस्त गुरुवार 27 जुलाई को 8.5 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 14वीं किस्त भेज दी गई है लेकिन अभी भी कुछ किसान ऐसे हैं जो किसान सम्मान निधि को लेकर परेशान हैं, उनके खाते में पैसा नहीं आया है, ऐसे में जिन किसानों को पैसे नहीं मिले हैं उन्हें एक नंबर पर call करना होगा जिसके बाद उन किसानों को भी पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) का पैसा मिल जाएगा, नीचे दी गई जानकारी विस्तार से पढ़ें- कृषि अधिकारी से संपर्क किया जाएगा- अगर आपने इस योजना (PM Kisan Yojana) के लिए आवेदन किया है और आपको किस्त नहीं मिली है तो ऐसी स्थिति में आपको कृषि अधिकारी या अपने क्षेत्र के लेखपाल से संपर्क करना होगा लेकिन अगर वहां से आपकी सुनवाई नहीं होती है तो ऐसी स्थिति में आपके पास अन्य विकल्प भी उपलब्ध हैं। जैसे आप हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके बता सकते हैं कि आपको इस योजना की किस्त नहीं मिली है। अधिकारियों से संपर्क करने के लिए आप Help Desk, Email ID और Mobile Number का उपयोग कर सकते हैं। हेल्प डेस्क सोमवार से शुक्रवार तक खुला रहता है और संपर्क करने के लिए ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in है और मोबाइल नंबर 011-23381092 है। किसी की मदद से आप अपनी समस्या का समाधान आसानी से जान सकेंगे। टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें- अगर आप तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) का पैसा नहीं पहुंच पा रहा है तो कृषि मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक, आप अपनी समस्या का समाधान जानने के लिए कल्याण अनुभाग से संपर्क कर सकते हैं. और जब आप संपर्क करेंगे तो बहुत ही कम समय में आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। टोल फ्री नंबर एवं अन्य नंबर इस प्रकार हैं:- टोल फ्री नंबर = 18001155266 हैं। नई हेल्पलाइन नंबर = 011-24300606 हैं। हेल्पलाइन नंबर = 155261 हैं। हेल्पलाइन नंबर = 0120-6025109 हैं। लैंडलाइन नंबर्स = 011- 23381092 है। इस प्रक्रिया के द्वारा चेक करें कि पैसा मिला है या नहीं- सबसे पहले आपको इस अधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है। अब होम पेज पर दिख रहे अनेक सेक्शनों में आपको फार्मर कॉर्नर का सेक्शन मिलेगा तो इसके ऊपर आपको क्लिक करना है। अब आपके सामने कुछ ऑप्शंस और आएंगे जिनमें से आपको बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक कर देना है। अब रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर मोबाइल नंबर दर्ज कर देना है। अब Get Data वाले ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना है। अब अगर आपको बेनिफिशियरी स्टेटस वाले सेक्शन में केवाईसी के आगे No लिखा हुआ नजर आता है तो आपकी किस्त खाते में ट्रांसफर नहीं की जाएगी। ईकेवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया था लेकिन केवाईसी अपडेट नहीं होने की वजह से 14 किस्त का पैसा रोका जाएगा

Jul 28, 2023 - 13:01
 0  0
PM Kisan Yojana Payment List 2023: अगर आपके खाते में नहीं आये है 14वी क़िस्त के पैसे तो जल्द करें यह काम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper