Sports Minister Meet Hair का खेल पॉलिसी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेस, कहा पूरे पंजाब में 1000 नर्सरी खोली जाएंगी

खेल मंत्री मीत हेयर ने आज नई खेल पॉलिसी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेस की है। खेल मंत्री ने कहा कि पंजाब में खिलाड़ियों के लिए नर्सरियां खोली जाएंगी। पूरे पंजाब में 1000 नर्सरी खोली जाएंगी। नर्सरी में नेशनल लेवल के कोच होंगे।। बच्चों को रिफ्रेशमेंट दी जाएगी। बता दें कि पंजाब में इस समय 309 कोच हैं लेकिन नई पॉलिसी के तहत आने वाले दिनों में 2200 कोच होंगे। खेल विभाग की ओर से एक वेबसाइट बनाई जाएगी। खिलाड़ियों की प्रोफाइल वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में पंजाब 10वें नंबर है। 2002 में पंजाब खेलों में पहले नंबर पर था। खेल मंत्री मीत हेयर ने कहा कि सी.एम. मान के निर्देशों पर नई खेल नीति तैयार की गई है जिसके चलते खिलाड़ियों के लिए नई खेल पॉलिसी बनाई गई है। नई खेल पॉलिसी बनाने से पहले कई एक्सपटर्स की सलाह ली गई है। उन्होंने कहा कि नई पॉलिसी खेलों में पंजाब को दोबारा नंबर एक पर लेकर आएगी।।

Jul 31, 2023 - 21:47
 0  0
Sports Minister Meet Hair का खेल पॉलिसी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेस, कहा पूरे पंजाब में 1000 नर्सरी खोली जाएंगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper