अजमेर एकीकृत जिले में महंगाई राहत कैम्प

मंगलवार को 1451 को मिले गारन्टी कार्ड 360 महिलाओं को मिले मोबाइल फोन अजमेर, 29 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर आमजन में भारी उत्साह है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत मंगलवार को जिले में 1451 गारन्टी कार्ड वितरित किए गए। जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि एकीकृत अजमेर जिले में कलेक्ट्रेट तथा नगर निगम एवं समस्त पंचायत समिति स्तर पर महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया गया। *इन योजनाओं में लार्भाथियों ने प्राप्त किया लाभ* जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के लिए 334 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के लिए 298 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के लिए 298 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के लिए 2 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलु बिजली योजना के लिए 126 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। इन्दिरा गांधी गैस सिल¬डर योजना के लिए 26 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लिए 95 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 212 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 37 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए 23 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के लिए 360 महिलाओं को लाभान्वित किया गया।

Aug 29, 2023 - 23:15
 0  1
अजमेर एकीकृत जिले में महंगाई राहत कैम्प

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper