अवैध रूप से चल रहे होटल पर ‌छापा, पकड़ाए दर्जनभर युवक और युवतियां

फिरोजाबाद. उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की टीम ने शनिवार को अवैध रूप से चल रहे होटल पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को होटल में 12 लड़के और लड़कियां भी मिले हैं। पुलिस प्रशासन संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।. दरअसल, शिकोहाबाद के एटा रोड पर शनिवार को पुलिस प्रशासन की टीम ने एसडीएम विवेक मिश्रा के साथ एक होटल पर छापा मारा गया। टीम को होटल में लड़के और लड़कियां भी मौजूद मिले हैं। वहीं होटल संचालक होटल के संबंध में आवश्यक कागजात परमिशन वगैरह भी नहीं दिखा पाया है।। एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा कहा कि देह व्यापार को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। जहां भी शिकायत मिलती है चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। आज एक होटल में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। होटल में दस्तावेज नहीं हैं बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस बारे में एसएचओ हरवेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले में मैनेजर, कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Aug 12, 2023 - 23:45
 0  0
अवैध रूप से चल रहे होटल पर ‌छापा, पकड़ाए दर्जनभर युवक और युवतियां

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper