इंदौर में 19 साल की युवती ने किया सुसाइड

इंदौर। इंदौर के बाणगंगा में रहने वाली एक 19 साल की स्टूडेंट ने अपने घर के कमरे मे सुसाइड कर लिया। पिता देर शाम जब दुकान से खाना खाने घर आए तो बेटी कमरे से बाहर नहीं निकली। आवाज लगाने पर दरवाजा भी नहीं खोला। घबराए पिता ने कमरे में झांककर देखा तो बेटी फंदे पर झूल रही थी। पड़ोसियों को बुलाकर उनकी मदद से पिता ने दरवाजा तोड़ा और बेटी को नीचे उतारा। सभी उसे एमवाय अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक स्नेहा यादव निवासी भागीरथपुरा ने अपने घर पर गुरुवार को फांसी लगाकर जान दे दी। स्नेहा को उसके पिता राकेश यादव एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक स्नेहा का मोबाइल लॉक मिला है। अभी किसी तरह के सुसाइड नोट की जानकारी नहीं है। परिवार के लोगों ने बताया कि स्नेहा बीकॉम फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। वह इंदौर के साफ्ट विजन कॉलेज की स्टूडेंट थी।

Jul 28, 2023 - 17:32
 0  1
इंदौर में 19 साल की युवती ने किया सुसाइड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper