जोधपुर: भांजे ने मामा को ही बनाया ठगी का शिकार: काम सीखने के बहाने ले भागा सोने के आभूषण और रुपए

*जोधपुर:* ठगी करने वाले अब रिश्तेदारों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जोधपुर ग्रामीण के खेड़ापा थाने में सामने आया है। जहां दुकान पर काम सीखने के लिए आए भांजे ने मामा को ही चुना लगा दिया। अब मामा ने भांजे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित चेतन राम पुत्र पुखराज सुनार निवासी बिराई ने बताया कि वो ऑर्डर पर सोने चांदी की घड़ाई का काम करते हैं। इसके चलते आसपास के जगहों से लोग उनके पास ऑर्डर पर गहने बनवाते हैं। सप्ताह भर पहले उनके पास उनका सगा भांजा गोपाल पुत्र जेठमल सुनार निवासी जिनजिनयाली बालेसर उनके पास आया। बोला की मुझे सोने चांदी का काम सीखना है। इस पर उन्होंने उसे काम सिखाने की हामी भर दी उनके घर पर ही रहता था। पीड़ित ने बताया कि उनकी घर पर ही दुकान है इसी दुकान में उनका भांजा काम करता था। 24 जुलाई की सुबह 9:30 बजे वह अपने घर से महादेव मंदिर गए हुए थे। उनकी माताजी भी मंदिर गई हुई थी। इसी दौरान मौका पाकर सुबह 10:00 बजे के करीब उसके दुकान से गोपाल 40 हजार रुपए, सोने की झुमरिया सहित लगभग 3 तोला सोने का आइटम चोरी कर भाग गया। मंदिर से वापस लौटे तो गोपाल वहां नहीं मिला। इस पर उसे फोन लगाया तो उसका फोन बंद था। काफी देर तलाश के बाद भी उसका पता नहीं लगने पर पीड़ित ने खेड़ापा थाने में मामला दर्ज करवाया। चेतन राम ने बताया कि भोपाल अपने ससुर के पास आदिपुर गणपति मार्केट कच्छ रहता है। आशंका है कि वो सोना चोरी करने के बाद वही गया होगा। फिलहाल पुलिस अब पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

Jul 25, 2023 - 19:17
 0  1
जोधपुर: भांजे ने मामा को ही बनाया ठगी का शिकार: काम सीखने के बहाने ले भागा सोने के आभूषण और रुपए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper