झुंझुनूं में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार: 1.87 लाख कैश जब्त

(सीकर विनोद वर्मा ):_ मंडावा पुलिस ने एक मकान में 8 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा पुलिस को आया देखकर मौके पर से मकान मालिक फरार हुआ; मंडावा पुलिस की कार्रवाई में 8 लोगों को गिरफ्तार किया एवं कैश जब्त किए। यह जुआ का अड्डा मंडावा से ढिंगाल जाने वाले रास्ते पर स्थित रामजीलाल के मकान पर चल रहा था। पुलिस की अचानक दबिश से आरोपी घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने सभी को पकड़ लिया। हालांकि मकान मालिक वहां से फरार हो गया मकान मालिक की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मंडावा थाना पुलिस को लंबे समय से इलाके में जुआ खेलने की शिकायतें मिल रही थीं। मुखबिर से पुख्ता सूचना मिलने पर थाना अधिकारी रामनिवास ने देर रात टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। कार्रवाई इतनी गोपनीय तरीके से की गई कि जुआरियों को संभलने का मौका नहीं दिया लेकिन मकान मालिक मौके से गायब हो गया जहां पर यह जुआ खेला जा रहा था वह मकान रामजीलाल का बताया गया है। पुलिस टीम के पहुंचने के समय मकान मालिक मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस अब मकान मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मकान लंबे समय से जुआ खेलने के अड्डे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी इनमें संजय, योगेश, मुकेश, जितेंद्र, महेश, विश्वनाथ, श्यामलाल और कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 1,87,000 नकद बरामद किए हैं। यह रकम जुआ खेलने के दौरान दांव पर लगाई गई थी। इसके अलावा पुलिस को मौके से ताश की गड्डियां और अन्य सामान भी मिला है।मकान मालिक की तलाश जारी है

Aug 30, 2025 - 19:51
 0  4

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow