झूठी रिपोर्ट और पुलिस की अनदेखी: शहडोल एडीजीपी की गंभीरता से बुजुर्ग और अपंग ससुर को मिला न्याय, खुद को चाकू से घायल कर बहू ने लिखाई थी झूठी शिकायत
Shahdol MP News: दरअसल, एक बहु ने चाकू से खुद पर वार कर थाने पहुंची और उसने अपने ससुर के खिलाफ हमला करने का प्रकरण दर्ज करा दिया। विचारणीय है कि, उक्त मामले की जांच किए बिना ही पुलिस ने भी ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। यह है मामला जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक- 9, बाणसागर निवासी 85 वर्षीय, बुजुर्ग और अपाहिज बृजवासी कचेर, बाजार में मनिहारी की दुकान चलाकर खुद अपना जीवन यापन करते हैं। दुकान के बगल में ही उनके बेटे और बहू की भी की दुकान है। 25 जुलाई को दोपहर, एक ग्राहक की बात को लेकर बहु सरला कचेर ने अपने ससुर से विवाद किया। वह ससुर की दुकान पर अपने बेटे रवि के साथ पहुंची और गाली गली करते हुए मारपीट की। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी। थाना से लौटकर वह अपने दुकान पर बैठे थे, तभी एक बार फिर बहू विवाद करने लगी। 100 डायल पुलिस और लोगों की समझाईश पर मामला शांत हुआ। लेकिन, मौके से 100 डायल जाते ही बहू ने अपनी दुकान से चाकू निकाला और खुद ही अपने पेट एवं सीने पर कई वार किया। जिसके बाद उसने थाना पहुंचकर यह शिकायत दर्ज कराई कि, ससुर ने उस पर चाकू से हमला किया है। पुलिस कार्यशैली पर यह है सवाल जब प्रकरण दर्ज होने की बात बृजवासी को लगी। तो। उन्होंने खुद को निर्दोष साबित करने, सबूत के तौर पर सीसीटीवी कैमरे में कैद नजारा देखने की बात पुलिस से कही। बावजूद इसके, पुलिस ने अपनी मनमानी और अनदेखी करते हुए उनके विरुद्ध मामला दर्ज करने की जल्दबाजी दिखाई। सवाल यह है कि, आखिरकार पुलिस ने उक्त बुजुर्ग और अपाहिज व्यक्ति की बातों को क्यों अनसूना किया और जांच बिना झूठा मुकदमा दर्ज करने की जल्दबाजी क्यों की? जो अपाहिज खुद से ठीक से खड़ा नहीं हो सकता, आखिरकार वह कैसे हमला कर सकता है? सीसीटीवी ने उठाया झूठ से पर्दा बहरहाल, जब उक्त बुजुर्ग को जब स्थानीय थाने में न्याय नहीं मिला, तो वह एडीजीपी दिनेश चंद्र सागर के पास न्याय की आस लिए, सारे घटनाक्रम को साझा करते हुए अपनी व्यथा सुनाई और मामले में जांच की मांग की। उक्त पीड़ित बुजुर्ग और अपाहिज व्यक्ति की बातों को एडीजीपी ने गंभीरता से लिया। जिसके बाद उन्होंने संबंधित थाना पुलिस को फटकार लगाते हुए पुनः जांच करने और सीसीटीवी फुटेज देखने के निर्देश दिए। जिसके बाद वह निकलकर आया, जो सच था और पुलिस भी इस सच को देख हैरान रह गई। खुद से खुद पर वार करती दिखी बहू एडीजीपी के निर्देश बाद जब पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। तो उसमें साफ तौर पर दिखाई दिया कि, बहू ने खुद पर चाकू से वार किया है। जिससे यह बात साबित हुई कि, उसने अपने ससुर के विरुद्ध झूठी शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, इस खुलासे के बाद पुलिस ने ससुर की शिकायत पर अब बहू के खिलाफ ही विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
What's Your Reaction?





