दरक रहे खून के रिश्ते: चाकू से काटकर सगे भाई की हत्या, मामूली बात पर हुआ विवाद
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घरेलू विवाद के चलते सगे भाई ने चाकू मार कर छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी भाई वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दरअसल, पूरा मामला बंडा थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर गोटिया का है। यहां के रहने वाले दुर्जन सिंह के पांच बेटे हैं। गुरुवार की रात सबसे छोटे बेटे जालिम सिंह (26) को उसके मंझले बेटे बालवीर ने चाकू से गोद दिया। देर शाम को शराब पीने के बाद दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों में आए दिन विवाद होता रहता था। गुरुवार की रात शराब पीने के बाद दोनों भाई फिर भिड़ गए थे। इस बीच जटायु उर्फ बालवीर ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। उसने चाकू से ताबड़तोड़ कई प्रहार किए, जालिम सिंह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शुक्रवार को बताया कि बंडा थाने के लक्ष्मणपुर गांव में रहने वाले जालिम सिंह का अपने सगे बड़े भाई जटायु सिंह (27) से घरेलू विवाद था। गुरुवार की रात दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। तभी जटायु चाकू निकाल लाया और ज़ालिम सिंह का क़त्ल कर दिया।
What's Your Reaction?





