दुर्ग के तृतीय लिंग समुदाय ने अपनी मांगो को लेकर सांसद विजय बघेल से की मुलाकात

दुर्ग/दुर्ग के कुशाभाऊ ठाकरे भवन में दुर्ग से लोकसभा से सांसद विजय बघेल जी से दुर्ग के तृतीय लिंग समुदाय प्रमुख कंचन सेंद्रे ने मुलाकात कर सांसद महोदय को बीजेपी के घोषणा पत्र पर तृतीय लिंग समुदाय के कुछ मुख्य मांगे ज्ञापन के तौर पर सौंपा गया जिसमें मुख्य रूप पर 1 तृतीय लिंग समुदाय को समस्त सरकारी नौकरी एवं प्रवेश में तृतीय लिंग व्यक्तियों के लिए 1% प्रदान करने की कृपा 2 तृतीय लिंग के व्यक्तियों को राशन कार्ड अंतोदय राशन कार्ड बीपीएल कार्ड की समस्त सुविधा प्रदान किया जाए 3 प्रत्येक उभयलिंगी व्यक्ति जो 40 वर्ष से ऊपर ट्रांसजेंडर व्यक्ति हैं उन्हें प्रतिमाह ₹2000 पेंशन की सुविधा प्रदान किया जाए 4 राज्य स्तर पर तृतीय लिंग कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन में तृतीय लिंग समुदाय से नियमित स्टाफ की व्यवस्था की जाए 5 शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में आवासीय योजनाओं में तृतीय लिंग को भी 1% का आरक्षण प्रदान किया जाए ज्ञापन सौंपने वालों में तृतीय लिंग समुदाय से हसीना चांदनी विकास अमर जयकुमार पायल मुस्कान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

Jul 25, 2023 - 09:27
 0  3
दुर्ग के तृतीय लिंग समुदाय ने अपनी मांगो को लेकर सांसद विजय बघेल से की मुलाकात

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper