दुर्गाष्टमी पर सेवा भारती ने किया कन्या पूजन

सेवा भारती शाहपुरा द्वारा कहार समाज के श्री राम मन्दिर में कन्या पूजन का कार्यक्रम हुआ । कार्यक्रम में भजन कीर्तन , हनुमान चालीसा हुए एवं मन्दिर पूजा के बाद कन्याओं का पूजन किया गया । इस अवसर पर कहार समाज श्री राम मंदिर के महंत सीताराम बाबा ने कहा कि सनातन धर्म में बेटी को शक्ति का अवतार माना गया है इसीलिए नवरात्रि में देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है । सेवा भारती प्रतिवर्ष कन्या पूजन का कार्यक्रम करती है जो कि समाज में सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण है । कार्यक्रम में विभाग सेवा भारती पूर्ण कालिक कार्यकर्ता रामनारायण गुर्जर, ओमप्रकाश खारोल ,राहुल घूसर, शिवराज कहार, गोपाल लाल ,अरविंद, तारा, चंद्रकला, काजल, सपना, हेमलता ने कन्या पूजन किया एवं कार्यक्रम में सेवा भारती जिला संरक्षक प्रहलाद सनाठ्य, जिलामंत्री गोपाल खारोल, सुरेंद्र, आजाद, नगर अध्यक्ष मनीष सुखवाल उपस्थित थे।

Oct 22, 2023 - 17:17
 0  0
दुर्गाष्टमी पर सेवा भारती ने किया कन्या पूजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow