पार्क में कॉलेज स्टूडेंट का शव मिला, लोहे की रॉड से हमला कर हत्या की गई

नई दिल्ली। दिल्ली के एक पार्क में शुक्रवार को कॉलेज स्टूडेंट (लड़की) का शव पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि स्टूडेंट पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि लड़की कमला नेहरू कॉलेज की स्टूडेंट थी। वह अपने दोस्त के साथ पार्क में आई थी। शव के सिर पर चोटें हैं। शव के पास से एक लोहे की रॉड भी बरामद हुई है। शुरुआती जांच में स्टूडेंट के दोस्त पर ही हत्या का शक है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच चल रही है।

Jul 28, 2023 - 17:53
 0  1
पार्क में कॉलेज स्टूडेंट का शव मिला, लोहे की रॉड से हमला कर हत्या की गई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper