पाली में फायरिंग कर सोनार से लूट

पाली : पाली शहर के धान मंडी श्रीमालियों की गली में 68 साल के कमल किशोर पुत्र हर गोविन्द सोनी रहते हैं। हमेशा की तरह वे सोमवार दोपहर को अपने घर में चांदी गहने बना रहे थे। इस दौरान वे मोबाइल चार्ज करने उठे ओर कुर्सी पर बैठ मोबाइल देख रहे थे। इतने में दो युवक अंदर आए और बोला कि उन्हें गहने बनाने है। जब उन्होंने बोला कि वह गहने नहीं बनाते हैं ओर चांदी का काम करते हैं। इतने में बदमाशों ने उन्हें अकेला देख मुंह दबा दिया ओर मारपीट करते हुए गहने कहा पड़े हैं इसकी जानकारी लेकर करीब 5 किलो चांदी के गहने और चांदी लूट कर फरार हो गए। जाते-जाते बदमाशों ने हवाई फायरिंग की। जिसकी आवाज सुन मोहल्ले वाले घरों से बाहर आए लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी CO सिटी जितेंद्र राठौड़, कोतवाल अनिल कुमार मयजाप्ता मौके पर पहुचे ओर पीड़ित से घटना की जानकारी ली। जिले भर में नाकाबंदी करवाई गई है। एक टीम सीसीटीवी फुटेज देखने में जुटी हैं ताकि बदमाशो को जल्दी से जल्दी पकड़ा जा सके। शहर के भीड़भाड़ वाले एरिये में दिनदहाड़े फायरिंग और लूट की घटना होना पाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Dec 18, 2023 - 22:00
 0  31
पाली में फायरिंग कर सोनार से लूट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper