पीएम मोदी आज देश को देंगे 1.25 लाख 'पीएम किसान समृद्धि केंद्र' की सौगात.

*सीकर: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज 27 जुलाई को राजस्थान के दौरे पर हैं। यहां पीएम मोदी सीकर में एक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर वो देश के किसानों की उन्नति 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त के 2000 रुपये की राशि भी क़रीब 8.5 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।* *गौरतलब है कि इस साल राजस्थान में चुनाव होने है और ऐसे में बीजेपी का पूरा ध्यान चुनाव में जीत हासिल करने पर है। जिसके चलते पीएम मोदी लगातार राजस्थान के दौरों पर जा रहे हैं।* *क्या है पीएम किसान समृद्धि केंद्र:* *पीएम किसान समृद्धि केंद्र: किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देश में 1.25 लाख “पीएम किसान समृद्धि केंद्र” खोलने का निर्णय लिया है । इन केंद्रों पर मिट्टी, बीज, उर्वरक, परीक्षण सुविधाएं, छोटे और बड़े कृषि उपकरण, विशेषज्ञों से सलाह, उर्वरक, पोषक तत्व, जैव एवं जैविक उर्वरक और कीटनाशक की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।* *किसानों की उपज बढ़ाने के लिए मोदी सरकार का महत्वपूर्ण कदम।* *प्रधानमंत्री श्री @narendramodi 27 जुलाई को 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जो खेती की सभी जरूरतों के लिए वन-स्टॉप समाधान केंद्र के रूप में कार्य करेंगे.* *ये है पीएम मोदी के राजस्थान में कार्यक्रम:* *मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री आज सीकर में आयोजित कार्यक्रम में 1.25 लाख प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) राष्ट्र को समर्पित करेंगे। साथ ही वे “यूरिया गोल्ड” भी लॉन्च करेंगे।* *मोदी राजस्‍थान के उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर जिलों में स्थित 6 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे केन्द्रीय विद्यालय तिवरी, जोधपुर का भी उद्घाटन करेंगे।.*

Jul 27, 2023 - 19:58
 0  1
पीएम मोदी आज देश को देंगे 1.25 लाख 'पीएम किसान समृद्धि केंद्र' की सौगात.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper