पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के आदेशानुसार “मजनू अभियान” के तहत मनचले युवकों पर पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी
शहडोल ! पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के निर्देशन पर शहडोल पुलिस द्वारा मनचले आवारा लड़कों पर कार्यवाही हेतु “ मजनू अभियान” चलाया जा रहा है ! अभियान के दौरान ऐसे लोंगों पर कार्यवाही की जा रही है जो स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, बस स्टेण्ड आदि स्थानों पर अनावश्यक रूप से खड़े रहते है या लड़कियों के साथ छेड़छाड़ / छींटाकसी करते है ! इस दौरान पुलिस की गाड़ी लगातार क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर रही है एवं असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है ! शहडोल पुलिस द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें !
What's Your Reaction?





