प्यार में पागल नातिन की करतूत: नाना-नानी को खाने में दी नींद की गोली, घर से जेवर और कैश लेकर प्रेमी संग हुई रफूचक्कर
ग्वालियर। कहते प्यार अंधा होता है, और इसके खातिर कोई कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाता है, फिर वो ये नहीं देखता कि कौन अपना है और कौन पराया।मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती अपने प्रेमी के साथ जिंदगी बिताने की चाहत में अपने ही नाना नानी और मामा को जान से मारने की कोशिश की है। जिसमे नाना-नानी की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि युवती ने मैगी में नींद की गोलियां मिलाकर तीनों को खिला दिया फिर उनके बेहोश होने के बाद घर से 25 हजार रुपए नकद और गहने लेकर प्रेमी से साथ रफूचक्कर हो गई। मामले की शिकायत थाने में की गई, जिसके बाद तत्काल पुलिस ने दोनों को तलाशा किया उनकी लोकेशन दिल्ली में मिली। जहां पुलिस की एक टीम बनाकर दिल्ली भेजा गया और युवती और उसके प्रेमी दिल्ली में दबोच लिया। लेकिन युवती ने पुलिस को देखकर खुद भी नींद की गोली खा ली। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर दिल्ली में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने के बाद पुलिस आरोपी प्रेमी-प्रेमिका को ग्वालियर के लिए लेकर रवाना हो गई है।। बताया जा रहा है युवती का नाम काजल है और वो मुरैना की रहने वाली है। लेकिन 15 साल से नाना किशनलाल के पास रह रही है। युवती का प्रेम प्रसंग बंटी सखवार के साथ चल रहा था। देर रात उसने नाना, नानी और मामा को मैगी में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाई। मात्रा से ज्यादा गोलियां खाने से किशनलाल और उनकी पत्नी और बेटा तीनो बेहोश हो गए। सोनू को सुबह होश आया। तब तक युवती अपने प्रेमी के साथ गायब हो गई। युवती ने घर से 25 हजार रुपए, और गहने भी ले गई। बुजुर्ग दंपत्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक है।
What's Your Reaction?





