प्राध्यापक (संस्कृत शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022. 5 अगस्त को किया जाएगा काउंसलिंग का आयोजन

अजमेर, 27 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा के तहत काउंसलिंग का आयोजन 5 अगस्त 2023 शनिवार को किया जाएगा। आयोग सचिव श्री रामनिवास मेहता ने बताया कि उक्त परीक्षा के तहत विज्ञपित कुल 5 विषयों के 102 पदों के लिए जारी विचारित सूचियों में सम्मिलित 258 अभ्यर्थियों की पात्रता जांच का कार्य काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। आयोग द्वारा इस परीक्षा के हिन्दी, अंग्रेजी, सामान्य व्याकरण, व्याकरण एवं साहित्य विषय की विचारित सूचियां क्रमशः 29, 30 जून तथा 6,15,19 जुलाई 2023 को जारी की गई थी। श्री मेहता ने बताया कि इस परीक्षा के काउंसलिंग कार्यक्रम, विस्तृत आवेदन पत्र के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश, काउंसलिंग पत्र व अन्य प्रपत्र आदि आयोग की वेबसाइट पर 28 जुलाई 2023 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को इन्हें डाउनलोड कर काउंसलिंग कार्यक्रमानुसार भरे हुए विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियों मय स्वप्रमाणित दस्तावेजों की एक प्रति व मूल दस्तावेजों के साथ विषयवार रोल नंबर अनुसार निर्धारित दिनांक व समय पर व्यक्तिशः उपस्थित होना होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा पृथक से कोई ऑफलाइन पत्र जारी नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग द्वारा अपलोड किये गए 2 पात्रता प्रपत्रों व काउंसलिंग पत्र के साथ आवश्यक दिशा-निर्देशों को डाउनलोड कर उनका ध्यान पूर्वक अध्ययन करते हुए दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें। काउंसलिंग के लिए निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व काउंसलिंग स्थल पर उपस्थित होना होगा अन्यथा काउंसलिंग से वंचित कर दिया जाएगा, इस हेतु अन्य कोई अवसर देय नहीं होगा। काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी अंतिम परिणाम में विचारित नहीं किए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी। काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों को कोई यात्रा /दैनिक भत्ता आयोग द्वारा देय नहीं होगा।

Jul 27, 2023 - 20:57
 0  1
प्राध्यापक (संस्कृत शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022. 5 अगस्त को किया जाएगा काउंसलिंग का आयोजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper