फतेहपुर में खेत के कुंड में डूबा बुजुर्ग, की मौत

(सीकर विनोद वर्मा ):_ खेत में भरा पानी निकालते समय पैर फिसला पैर फिसलने से मौत हो गई, परिजनों ने देखा तो शव तैरता मिला फतेहपुर के बारी गांव में शनिवार शाम को नानूराम मेघवाल की पैर फिसलने से मौत हो गई। नानूराम अपने घर के पीछे खेत में बने पानी के कुंड से पानी निकाल रहे थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वे कुंड में गिर गए। काफी समय तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खेत में जाकर देखा। कुंड में उनकी लाश तैरती मिली। परिजन शव को कुंड से निकालकर निजी वाहन से कस्बे के राजकीय धानुका उप जिला चिकित्सालय ले गए। चिकित्सालय में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक नानूराम के कोई पुत्र नहीं था। उनकी एक विवाहित बेटी है। वे अपनी पत्नी के साथ अकेले रहते थे। पोस्ट मार्टम होने के बाद बॉडी परिवार के सदस्यों को सुपुर्द करदी

Sep 7, 2025 - 18:02
 0  3

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow