मधुबनी के बाबूबरही विधानसभा में महागठबंधन ने आपस में ही अपना-अपना उम्मीदवार उतारा।
शिव कुमार पासवान की एक रिपोर्ट (टॉप टीम समाचार पत्र)मधुबनी जिले के बाबूबरही विधानसभा में महागठबंधन के दो दलों ने उम्मीदवार उतार दिया है, एक तरफ जहां वीआईपी पार्टी ने जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया व बिंदु गुलाब ने नामांकन भी दर्ज कराया, वहीं राजद ने अरुण कुशवाहा को मैदान में उतार दिया, उनका भी नामांकन हो चुका है। जबकि एनडीए से जदयू विधायक मीना कामत पुनः चुनाव लड़ रही है, ऐसे में महागठबंधन के दल नाम वापसी के दिन तक सामंजस्य नहीं बनाते हैं तो यहां त्रिकोणीय मुकाबला हो जाएगा।
What's Your Reaction?







