मधुबनी : बंधक व्यक्ति को मुक्त कराने गई कलुआही पुलिस टीम पर हमला मामले में 03 अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं।
शिव कुमार पासवान (पत्रकार टॉप टीम समाचार पत्र) मधुबनी के कलुआही थाना अन्तर्गत डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि कलुआही सरकारी अस्पताल के सामने रोड के किनारे एक पक्के मकान में शारदा नंद पाठक, पिता-प्रेम कुमार पाठक को वरूण सिंह, पिता-सुरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ ननकू सिंह एवं अन्य के द्वारा बंधक बना कर मार-पीट किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू थानाध्यक्ष, कलुआही थाना द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे, तो घटना को सत्य पाया गया। पुलिस द्वारा बंधक व्यक्ति शारदा नंद पाठक को मुक्त कराने की बात कहने पर वरूण सिंह, उनका पुत्र सौरभ कुमार सिंह, उनका छोटा पुत्र गौरव कुमार उर्फ गोलु एवं अन्य व्यक्ति पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करने लगे तथा पुलिस के द्वारा किये जा रहे विधिपूर्ण कार्य में बाधा डालते हुए सौरभ सिंह उर्फ गोलु के द्वारा पुलिस पदाधिकारी के सर पर जोरदार प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिस कारण सिर पर गंभीर चोट आयी, सदर अस्पताल मधुबनी में ईलाज कराया जा रहा है। इसी क्रम में कलुआही थाना से अतिरिक्त बल भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुनः अभियुक्तों के द्वारा दो महिला पुलिस कर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की किया गया। जिस कारण तत्काल पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के सहयोग से वरूण कुमार सिंह, सौरभ कुमार सिंह एवं गौरव कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। अग्रतर जाँच के क्रम में यह बात प्रकाश में आयी है कि वरूण सिंह सूद पर पैसा लगाने का धंधा करते है, जिसमें इनके दोनो बेटे भी सहयोग करते है। इसी क्रम में जबरन पैसा वसुली एवं जबरदस्ती सादे कागज पर अपने मन नाफिक बाते शारदा नंद पाठक से लिखवाने हेतु शारदा नंद पाठक को बंधक बना कर मार-पीट किया जा रहा था। जिसे पुलिस द्वारा सकुशल बचा लिया गया। पुलिस को घायल करने की घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त सौरभ कुमार सिंह एवं घटना में शामिल अन्य दो अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संदर्भ में कलुआही थाना कांड सं0-214/25 दि०-08.12.25 धारा-115 (2)/126 (2)/118 (1)/351(2)/352/109(1)/121 (2)/3(5) बी०एन०एस०- 2023 दर्ज किया गया है एवं पीडित शारदा नंद पाठक के द्वारा कांड सं0-213/25, दिनांक-07.12.25 धारा-115 (2)/126 (2)/351(2)/352/308(4)/140 (3)/3(5) बी०एन०एस०-2023 दर्ज कराया गया है। कांड दर्ज कर विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?







