मुख्यमंत्री गहलोत की अध्यक्षता में आज शुक्रवार 12 बजे केबीनेट फिर मंत्रीपरिषद मीटिंग में नये बनाये 16 जिलो के सीमांकन के प्रस्ताव के पर विचार विमर्श होने के संकेत हैं।

केबिनेट ओर मंत्रीपरिषद मीटिंग में नये बने जिलो मे शामिल किये जाने वाले उपखंड, तहसील, पंचायत की सीमा को मिलने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद ही इसका हाथो हाथ गजट नोटिफिकेशन भी जारी होने के आसार हैं। राज्य सरकार के वरिष्ठ सूत्रों मुताबिक बकायदा गजट नोटिफिकेशन की तैयारी की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शुक्रवार को तथा कल शनिवार को नये जिलो मुख्यालय ओर उसमे शामिल बडे शहरों के निवासियों से वीडियो कांफ्रेंस जरिये बातचीत कर सकते है। इस बाबत भी नये जिलो के शहरों के मुख्य स्थलों पर बडी टीवी स्क्रीन लगाने की तैयारी है । राजस्थान काग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी चैयरमैन गौरव गौगाई अगले हफ्ते राजस्थान आयेगे। लोकसभा मे काग्रेस उपनेता गौरव गौगाई के निकट सूत्रों ने बताया, गौरव गौगाई की काग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ओर राहुल गांधी से कल परसों मे मुलाकात होने ओर राजस्थान विधानसभा चुनाव में काग्रेस उम्मीदवार चयन के मुख्य फार्मूले पर चर्चा होने की उम्मीद है।लोकसभा में काग्रेस उपनेता गौरव गौगाई फिलहाल 11अगस्त तक संसद के मौजूदा सत्र के काज मे व्यस्त है। ऐसे ही राजस्थान काग्रेस आब्जर्वर मधूसूदन मिस्त्री भी गुजरात से दिल्ली आकर राहुल गांधी ओर अध्यक्ष खड़गे से राजस्थान चुनाव के मद्देनजर मुलाकात-बातचीत करने वाले हैं। राहुल गांधी के बुधवार रात अचानक दिल्ली से गोवा जाने ओर दूसरे दिन गुरुवार सुबह 11 बजे पणजी गोवा से वापस दिल्ली लौटने की खास वजह के मुझे संकेत मिले हैं।काग्रेस सूप्रीमो राहुल गांधी के निकट काग्रेस के एक राष्ट्रीय पदाधीकारी ने बताया, राहुल गांधी का पालतू डांग पिछले दिनों राहुल गांधी से बिछड़ गया था। इससे राहुल गांधी अचानक बुधवार 2अगस्त को अपने दूसरे हाई ब्रीड डांग लेने पणजी गोवा चले गए। पणजी मे शारवानी पित्रे परिवार हर ब्रीड के डांग रखता-बैचता है। इसकी जानकारी मिलने पर राहुल गांधी ने अचानक पणजी की एक दिवसीय निजी यात्रा की ओर शारवानी पित्रे परिवार से अपने लिए रसेल टेरियर पप्पी लिया है। राहुल गांधी ने पणजी से गुरुवार दिल्ली लौट कर केरल काग्रेस नेताओं के साथ मीटिंग की ओर आज शुक्रवार शाम दिल्ली में बिहार पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के साथ मीटिंग एवम डिनर करने की संभावना है। राहुल गांधी काग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ 9अगस्त को अंर्तराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर बेणेश्वरधाम राजस्थान मे जनसभा को संबोधित करने आनेवाले है।

Aug 4, 2023 - 21:31
 0  1
मुख्यमंत्री गहलोत की अध्यक्षता में आज शुक्रवार 12 बजे केबीनेट फिर मंत्रीपरिषद मीटिंग में नये बनाये 16 जिलो के सीमांकन के प्रस्ताव के पर विचार विमर्श होने के संकेत हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper