राजस्थान में गांव वालों के सामने पत्नी को निर्वस्त्र घुमाया
राजस्थान में गांव वालों के सामने पत्नी को निर्वस्त्र घुमाया:पहले मारपीट की फिर एक किमी तक दौड़ाया; वीडियो बनाते रहे लोग, किसी ने नहीं रोका प्रतापगढ़ राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावाद में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने ही गांव वालों के सामने महिला को 1 किमी तक दौड़ाया। घटना 31 अगस्त की है। शुक्रवार को वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। SP अमित कुमार ने बताया कि महिला की शादी डेढ़ साल पहले ही इस गांव के युवक के साथ हुई थी। इस घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। महिला ने देर रात पुलिस में शिकायत की। इसके बाद FIR दर्ज की गई है। इसमें 14 लोगों के नाम हैं। पुलिस ने पति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला चीखती रही, किसी ने मदद नहीं की जानकारी के अनुसार महिला की शादी के छह महीने बाद पड़ोस के गाँव ऊपला कोटा का युवक भगा ले गया था। महिला सालभर बाद 30 अगस्त को जब युवक के साथ वापस लौटी तो उसके ससुराल वाले उसे अपने गांव पहाड़ा उठा लाए। इसके बाद पति ने गांव वालों के सामने ही उसके कपड़े उतारे और निर्वस्त्र कर घुमाया। जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें वह जोर-जोर से चीखती है और छोड़ देने की गुहार लगाती है। इस दौरान गांव के कई लोग मौजूद रहते हैं, लेकिन कोई उसे नहीं रोकता। जंगल से पकड़े गए आरोपी पीड़िता ने एक सितंबर की रात को धरियावाद थाने में पति सहित 14 जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को महिला के पति औन तीन आरोपियों को उनके गांव के पास जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गई हैं। वसुंधरा राजे ने घटना की निंदा की, CM गहलोत बोले- किसी को बख्शा नहीं जाएगा
What's Your Reaction?





