राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा शाहपुरा के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा शाहपुरा के चुनाव रविवार को निर्वाचन अधिकारी सूर्य प्रकाश शर्मा एवं पर्यवेक्षक चंद्र प्रकाश शर्मा के सानिध्य में आदर्श विद्या मंदिर गांधीपुरी शाहपुरा में आयोजित किए गए। मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर निर्वाचन कार्य आरंभ किया गया।सभी पदों पर एक एक नामांकन आने से निर्वाचन अधिकारी ने निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जिसमें सभाध्यक्ष मोहन लाल कोली, अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज सोनगरा, उपाध्यक्ष सांवरिया जाट, उपाध्यक्ष महिला चंदा सुवालका, मंत्री हनुमान प्रसाद शर्मा, महिला मंत्री इन्द्रा धूपिया, कोषाध्यक्ष शिव चरण शर्मा, अध्यापक सदस्य नवरत्न बगड़िया, महिला शिक्षक सदस्य रामकन्या माली, शारीरिक शिक्षक सदस्य पवन छीपा, वरिष्ठ शिक्षक राम गोपाल मीणा, प्रधानाचार्य सदस्य बिन्दु शर्मा प्रदेश प्रतिनिधि केदार लाल जाट, प्राध्यापक सदस्य रामदेव गुर्जर, जिला प्रतिनिधि शंकर लाल जाट, कल्याण कुमावत,संजय त्रिपाठी, राकेश सोनी, अभिषेक डीडवानिया, कुलदीप सुवालका , संदीप आर्य, शिवराज कुम्हार,घनश्याम सिंह राणावत निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन की रीति नीति अनुरूप कार्य करने एवं सदैव शिक्षक और शिक्षा हित में कार्य करने तथा शिक्षक समस्याओं के निराकरण के तत्पर रहने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Sep 17, 2023 - 18:48
 0  1
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा शाहपुरा के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow