*रींगस में व्यक्ति को एटीएम में मिले 15 हजार रुपए

(सीकर विनोद वर्मा):_ युवक ने अपनी ईमानदारी से बैंक प्रबंधक को लौटाए, 15000 रुपए पुलिस ने युवक की सराहना की रींगस कस्बे में फूलचंद कौशिक ने बताया कि वह पीएनबी एटीएम में पैसे निकालने गए थे। कौशिक को 9000 रुपए निकलने थे कौशिक ने एटीएम मशीन में कार्ड लगाते ही बिना पिन डाले 15 हजार रुपए निकल गए। इसके बाद उन्होंने अपना कार्ड लगाकर 9 हजार रुपए निकाले। उस समय एटीएम में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। कौशिक ने पैसे निकालने के बाद कौशिक ने अपने बैंक खाते की जांच की, जिसमें केवल 9 हजार रुपए निकलने की पुष्टि हुई। यह जानने के बाद कि 15 हजार रुपए किसी और के थे, उन्होंने उन्हें लौटाने का फैसला किया। ओर तुरंत पंजाब नेशनल बैंक गया इसके बाद कौशिक ने पंजाब नेशनल बैंक को रुपए लौटा दिए। शाखा प्रबंधक ने कौशिक को धन्यवाद दिया और आश्वस्त किया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सही व्यक्ति की पहचान कर उसे पैसे लौटा दिए जाएंगे। प्रबंधक ने यह भी बताया कि कई बार लोग जल्दबाजी में पिन नंबर डालकर बिना इंतजार किए चले जाते हैं, जिससे ऐसी घटनाएं हो जाती हैं।

Dec 3, 2025 - 06:27
 0  2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow