विकसित भारत संकल्प यात्रा। आमजन को मिल रहा योजनाओं का लाभ, शिकायतों का हो रहा निवारण

*जन-जन तक पहुंच रही केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी* शाहपुरा, 06 जनवरी। भारत सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने, योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने एवं योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति संकल्प यात्रा जारी है। जिला कलक्टर श्री टीकम चन्द बोहरा ने शनिवार को कोठिया में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया | उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में आमजन को योजनाओं के लाभ के साथ-साथ उनकी शिकायत का निवारण भी कैंप में किया जा रहा है जिससे कि आमजन में कैंप के प्रति उत्साह बढ़ रहा है। उन्होंने बताया की नैनो फर्टिलाइजर के उपयोग से ना केवल रसायनों का उपयोग कम होगा बल्कि उत्पादकता भी बढ़ेगी। उज्ज्वला योजना के माध्यम से 450 रुपए में गैंस सिलेंडर, पीएम किसान योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता, आयुष्मान भारत के तहत निशुल्क चिकित्सकीय लाभ से आमजन लाभान्वित हो रहा है। भारत को विश्व के विकसित राष्ट्रों में अग्रणी राष्ट्र के तौर पर शुमार करने में जिलेवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ‘विकसित भारत संकल्प’ की शपथ भी दिलाई गई| कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया| *ग्रामीण क्षेत्र में इन योजनाओं का प्रचार कर रही यात्रा* ग्रामीण क्षेत्र में यात्रा आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री पोषण योजना, हर घर जल- जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन-धन योजना, जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन स्कीम, पीएम प्रणाम, नैनो फर्टिलाइजर्स सरीखी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का लक्ष्य पूरा कर रही है।

Jan 6, 2024 - 20:24
 0  3
विकसित भारत संकल्प यात्रा। आमजन को मिल रहा योजनाओं का लाभ, शिकायतों का हो रहा निवारण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow