श्रीचन्द्रपुर में जीविका दीदीयो द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के संबंध में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
शिव कुमार पासवान (रिपोर्टर) टॉप टीम समाचार पत्र। मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड के अंतर्गत आने वाली नाजिरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 3 के श्रीचन्द्रपुर में जीविका देवर्षि बीओ के कैडर श्री राजेश कुमार पासवान जी ने सभी जीविका दीदियों के साथ मिलकर 11/11/2025 को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें जीविका दीदियों ने मतदान करने का आह्वान किया और पहले मतदान, तब जलपान का नारा दिया। इस अभियान में जीविका दीदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
What's Your Reaction?







