सपना: चौधरी ने उड़ाया पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर के महबूब का मजाक, बोलीं- झींगुर सा लड़का है.

*नई दिल्ली:* हरियाणा की जानी-मानी डांसर क्वीन और सेलिब्रिटी सपना चौधरी का आज हर कोई दीवाना है. उनके लटकों-झटकों ने हर किसी के दिल पर अपना कब्जा कर रखा है. आए दिन सुर्खियों में बनी रहने वाली सपना चौधरी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं. दरअसल सपना चौधरी के डांस वीडियोस तो खूब धमाल मचा आते ही हैं लेकिन कई बार उनके कुछ पोस्ट उनको वायरल कर देते हैं. दूसरी तरफ आजकल इंडिया में अवैध तरीके से घुसी पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन मीणा के चर्चे भी खूब वायरल हैं. मीडिया से लेकर के सोशल मीडिया तक सभी जगह सीमा हैदर और सचिन मीणा के फोटोस-वीडियोस छाए हुए हैं. कोई इनकी प्रेम कहानी को सच्चा बता रहा है तो कुछ लोगों का कहना है कि सीमा हैदर सचिन मीणा को प्यार के झांसे में लेकर भारत की जासूसी करने आई है. ऐसे में इन दोनों पर कई तरह के मजाक भरे वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं. इन सबके बीच सपना चौधरी कहां पीछे रहने वाली थी. हाल ही में सपना चौधरी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह सीमा हैदर और सचिन मीणा के प्यार का मजाक उड़ाते नजर आ रही हैं. इस वीडियो में सपना चौधरी ने सचिन मीणा को झींगुर से लड़का बताया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सपना चौधरी ने पर्पल कलर का सूट पहना हुआ है. उनके पीछे एक लड़का और लड़की रोमांटिक पोज में नजर आ रहे हैं. *क्या है सपना के इस वीडियो में:* वीडियो में आप देख सकते हैं कि सपना चौधरी अपने पीछे बैठे कपल को देखते हुए कह रही हैं- सचिन है क्या? लंबू सा सचिन है. उसको बोलना तक नहीं आता है और वह बोल भी नहीं पाता है. झींगुर सा लड़का उससे प्यार...... इतना ही नहीं सपना चौधरी ने इस वीडियो पर लिप सिंकिंग करते हुए और भी कई सारी बातें सचिन मीणा के लिए कहीं हैं.

Jul 28, 2023 - 14:49
 0  6
सपना: चौधरी ने उड़ाया पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर के महबूब का मजाक, बोलीं- झींगुर सा लड़का है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper