सख़्त सुरक्षा के बीच निकला सातवीं मोहर्रम अलम का जुलूस - रिपोर्ट मोहम्मद अरशद

जौनपुर/खेतासराय नगर में बुधवार को सातवीं मोहर्रम का जुलूस पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच निकला। हज़रत अब्बास अलमबरदार की याद में अलम का जुलूस अलग अलग ग्रुप में शहीदी चौक से शुरू हुआ, जो विभिन्न चौक होकर ताजियेदारों ने शाम को इमामबाड़ा पहुँचकर फ़ातिहा पढ़ा। सुरक्षा की कमान डीएसपी शाहगंज शुभम तोदी खुद संभाले हुए थे। जुलूस में शामिल ताजियेदारों द्वारा तबल बजाते चल रहे थे, जिन्हें जगह जगह लोगों ने शर्बत और तबर्रुक भी तकसीम किया।बताते चलें कि देढ़ दर्जन ताजियेदारो का समूह सायंकाल इमामबाड़ा पहुँचकर फ़ातिहा पढ़ा, और पुनः उसी मार्ग ताजियेदार अपने अपने चौक पहुँचे। जुलूस का नेतृत्व मो असलम खान, महमूद खान और जुबेर इदरीसी ने संयुक्त रूप से किया। सुरक्षा के लिहाज़ से एसएचओ राजेश कुमार यादव चक्रमण करते हुए दिखाई दिए। वही उक्त मौके पर एलआईयू के अधिकारी भी सुरक्षा के दृष्टिगत जुलूस पर अपनी नज़र गड़ाए रहे। वही यातायात में खलल न पड़े इसके लिए ट्रैफिक पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी। इस मौके पर प्रमुख रूप से चेयरमैन वसीम अहमद, परवेज़ अंसारी, ज़ाहिद फारूकी, गुफरान फारूकी, सरफराज खां, तालिब अहमद, राजू समेत अन्य लोग रहें।

Jul 26, 2023 - 21:22
 0  1
सख़्त सुरक्षा के बीच निकला सातवीं मोहर्रम अलम का जुलूस - रिपोर्ट मोहम्मद अरशद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper