अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के राष्ट्रीय महासचिव, श्री शिव कुमार पासवान जी पटना के सेन्ट्रल हॉस्पीटल में पहुँचे।
पटना : (टॉप टीम समाचार पत्र) आज अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के राष्ट्रीय महासचिव, श्री शिव कुमार पासवान जी ने पटना के सेन्ट्रल हॉस्पीटल में एडमिट संतोष कुमार पासवान के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करने के लिए हॉस्पीटल में पहुंचे और अस्पताल प्रबंधक से उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। साथ ही, उन्होंने अस्पताल प्रबंधक से अपील की कि संतोष कुमार का बेहतर से बेहतर इलाज किया जाए ताकि वे जल्द-से-जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवारिक जीवन यापन कर सकें। उन्होंने कहा कि हमें संतोष कुमार के स्वास्थ्य के लिए एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए ताकि वे जल्दी से ठीक हो सकें।
What's Your Reaction?







