इंजीनियरिंग के छात्र की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, घर जाने को निकला था छात्र, छात्र की मौत से खलबली, सतना जिले के भकुनी ग्राम का निवासी बताया जा रहा है युवक

कटनी। झिंझरी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले फाइनल ईयर के छात्र की आज लाश किरहनी फाटक क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पाई गई। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई छात्रा की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सरगर्म है। जहां एक और जीआरपी पुलिस छात्र की मौत को ट्रेन एक्सीडेंट या आत्महत्या जैसी कोई घटना होना बता रही है। वहीं दूसरी ओर मृतक छात्र के परिजन उसकी मौत को अस्वाभाविक बताते हुए हत्या जैसी घटना करार दे रहे हैं। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सतना जिले के ग्राम भकुनी निवासी 20 वर्षीय शिव प्रताप सिंह का शव आज खिरहनी फाटक क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पाया गया। छात्र दादा धाम में अपने दोस्तों के साथ एक किराए के मकान में रहता था। झिंझरी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में वह सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। पूछताछ में उसके दोस्तों ने बताया कि शुक्रवार 11 अगस्त की शाम लगभग 6:30 बजे वह अपने घर जाने के लिए निकाला था। सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया। पुलिस ने युवक का शव परीक्षण कराते हुए घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।

Aug 12, 2023 - 23:46
 0  1
इंजीनियरिंग के छात्र की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, घर जाने को निकला था छात्र, छात्र की मौत से खलबली, सतना जिले के भकुनी ग्राम का निवासी बताया जा रहा है युवक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper