कोठियां में शनिवार को विकसित भारत सकंल्प शिविर आयोजित हुआ।
विकसित भारत संकल्प शिविर का शाहपुरा जिला कलेक्टर टीकम चंद बोहरा ने निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर प्रत्येक विभाग के काउंटर पर पहुंचे और जायजा लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों से रूबरू होकर कार्य की प्रगति जानी।साथ ही जिला कलेक्टर ने सरकारी जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक जरूरतमन्द व्यक्तियोँ तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचे। शिविर के दौरान महिलाओं को उज्ज्वला योजनान्तर्गत गैस कनेक्शन दिये गए साथ ही जिला कलेक्टर द्वारा अच्छा कार्य करने वालो को प्रशस्ति पत्र दिए गये।शिविर के दौरान जिला कलेक्टर के समक्ष खेड़ा पालोला के छोटे छोटे तीन अनाथ भाई बहिन पहुंचे जिनके रहने के लिए घर नहीं है उनके कच्चा घर ह वो भी जीर्ण शीर्ण हालत मे हैउनकी ऐसी हालत जानकर जिला कलेक्टर ने हाथोहाथ कोठियां सरपंच व भामाशाहों से बात कर अनाथ बच्चों की सहायता के लिए कहा।शिविर में फूलियाकलां उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा, तहसीलदार बसंत कुमार पांडे,प.स.शाहपुरा से सूर्यप्रकाश शर्मा, मिश्री लाल कोली, सरपंच ओमप्रकाश घुसर, ग्रामविकास अधिकारी कल्याण मल जाट, गिरदावर मुकेश कुमार श्रोत्रिय, पटवारी अशोक कुमार मीणा, उप सरपंच नेताराम माली,पूर्व उप प्रधान बजरंग सिंह राणावत, अविनाश जीनगर, मनोज माली एवं सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?





