खास वर्ग की लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाकर करते थे मौज मस्ती

गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो खास वर्ग की लड़कियों को टारगेट करता था। ये गैंग इन लड़कियों से पहले दोस्ती, रेप और फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके उनसे पैसा वसूलता था। ये गैंग ऐसा सिर्फ अपनी मौज मस्ती के लिए करता था। शालीमार गार्डन इलाके के ACP सूर्यबली मौर्य ने बताया कि टीला मोड़ थाने में 28 जुलाई और शालीमार गार्डन थाने में 30 जुलाई को दो पीड़िताओं ने रेप और रंगदारी मांगने के मुकदमे दर्ज कराए थे। इन पीड़िताओं के मुताबिक, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कुछ लड़के पैसा वसूल रहे हैं। टीला मोड़ थाना पुलिस ने रविवार को इस केस में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सलमान, साहिब उर्फ भूरा, निखिल के रूप में हुई है। चौथा आरोपी नाबालिग है। आरोपियों से 2 मोबाइल रिकवर हुए हैं, जिसमें टीला मोड़ क्षेत्र से संबंधित पीड़ित लड़की की अश्लील क्लिप मिली है।। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पब रेस्टोरेंट में जाने के शौकीन हैं। उन्हें कपड़े-जूते भी अच्छे पहनने का शौक है, लेकिन काम धंधा होने की वजह से वो ये शौक पूरे नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में उन्होंने ऐसी लड़कियों को टारगेट करना शुरू किया, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इन लड़कियों को पहले अपने दोस्ती के जाल में फंसाया। फिर उनसे शारीरिक संबंध बनाए और उसी दौरान अश्लील फोटो-वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। फिर इन्हें वायरल करने की धमकी देकर ये लड़के उन्हें ब्लैकमेल करके पैसा वसूलकर अपनी मौज-मस्ती पर खर्च करते थे। ACP ने बताया कि फिलहाल इस गैंग की शिकार दो पीड़िताएं सामने आई हैं।आरोपियों के मोबाइल का डेटा रिकवर किया जा रहा है। आरोपियों से भी पूछताछ चल रही है।

Jul 31, 2023 - 23:02
 0  1
खास वर्ग की लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाकर करते थे मौज मस्ती

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper