इंदौर में मानसिक रूप से कमजोर युवती से रेप
इंदौर। इंदौर की मल्हारगंज पुलिस ने 21 साल की युवती की शिकायत पर उसके पड़ोसी के खिलाफ रेप के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता को पेट दर्द होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने गर्भवती होने की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने काउंसिलिंग की और आरोपी के नाम की जानकारी मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसआई रेखा यादव को निजी अस्पताल से जानकारी मिली थी कि उनके यहां एक 21 साल की युवती पहुंची है, जो गर्भवती है। लेकिन उसकी शादी नहीं हुई है। बातचीत में युवती की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं लग रही है। मामले में एसआई ने वरिष्ठ अफसरों से चर्चा कर पीड़िता की काउंसिलिंग की। जिसमें पता चला कि उसके घर से कुछ दूरी पर रहने वाले भोला उर्फ लक्की पुत्र त्रिलोक चंद्र भेरवे ने उसके साथ कई बार रेप किया। जिससे पीड़िता गर्भवती हो
What's Your Reaction?





