गडरियो के चंगुल से मुक्त कराए तीन मासूमो को प्रशासन ने जारी किया बंधुआ मुक्ति प्रमाण पत्र

गडरियो के चंगुल से मुक्त कराए तीन मासूमो को प्रशासन ने जारी किया बंधुआ मुक्ति प्रमाण पत्र प्रतापगढ़ जिले की बंधुआ श्रमिक की यह प्रथम कार्यवाही गायत्री संस्थान की पहल से तीन बच्चे हुए बंधुआ मजदूरी से आजाद, प्रशासन ने जारी किया मुक्ति प्रमाण पत्र, बच्चों को मिलेगी 30000 रू की अंतरिम सहायता (प्रतापगढ़ जिले की बंधुआ श्रमिक की यह प्रथम कार्यवाही, 3 लाख तक की प्रति बच्चे को मिलेगी सहायता, 30 हज़ार की तुरंत अंतरिम सहायता) उदयपुर/ प्रतापगढ़, 18 अगस्त 2025 l स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रतापगढ़ जिले में बालश्रम और मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उदयपुर जिले के जनजाति बच्चों को गडरियो के चुंगल से स्थानीय स्वयं सेवी संगठन गायत्री सेवा संस्थान की सूझ-बूझ से आजाद करवाया गया था जिसके तहत देवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मामला भी तीन लोगो के खिलाफ दर्ज किया गया था l आज बंधुआ श्रम अधिनियम अंतर्गत जिला प्रशासन प्रतापगढ़ द्वारा तीनों बच्चों को बंधुआ मुक्ति प्रमाण पत्र अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजेश पंड्या द्वारा जारी किया गया l इस अवसर पर बाल अधिकार विशेषज्ञ एवं पूर्व सदस्य राजस्थान बाल आयोग राजस्थान सरकार डॉ. शैलेन्द्र पण्ड्या ने प्रतापगढ़ जिला प्रशासन की सराहना करते हुए बताया की बंधुआ श्रम उन्मूलन अधिनियम, 1976 के अंतर्गत मुक्ति प्रमाण पत्र धारा 6 अंतर्गत जारी किया जाता है। यह प्रमाण पत्र इस बात का सबूत होता है कि वह व्यक्ति अब बंधुआ मज़दूर नहीं है और उस पर किसी भी प्रकार का बकाया ऋण या दावा मान्य नहीं होगा। साथ ही यही प्रमाण पत्र आगे चलकर पुनर्वास योजनाओं और सरकारी सहायता का आधार भी बनता है। अब बच्चों को 30,000 रू अंतरिम सहायता एवं जिस जिले से बच्चे संबधित है वहाँ पुनर्वास कर शेष 270000 रू. की सहायता मिल सकती है l गायत्री सेवा संस्थान प्रतापगढ़ जिला समन्वयक रामचन्द्र मेघवाल ने बताया की आज बाल कल्याण समिति प्रतापगढ़ के अध्यक्ष मुकेश कुमार नागदा के सहयोग से बच्चों को राजकीय बाल ग्रह से जिला कलेक्टर कार्यालय में लाया गया जहाँ श्रम अधिकारी गोपाल मीणा एवं अधिवक्ता मंजूर ख़ान ने लिखित दस्तावेज की प्रक्रिया पूर्ण कर कलेक्टर को प्रस्तुत की तत्पश्चात मुक्ति प्रमाण पत्र जारी हुआ संस्थान द्वारा अब बच्चों के बैंक खाते खुलवाने एवं पुनर्वास हेतु योजना बनाई जाएगी इस अवसर पर श्रम विभाग से विक्रम कुमार गायत्री सेवा सस्थान से जिला समन्वयक चित्तोड़ गढ़ के अमित राव कॉउंसलर अंतिम बाला राजू रेदास व पूजा राजपूत व चाइल्ड लाइन टीम का सहयोग रहा

Aug 19, 2025 - 09:42
 0  18

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow