गणेश चतुर्थी महोत्सव धूमधाम से मनाया

गणेश चतुर्थी के अवसर पर कोठी फील्ड रोड स्थित ऐतिहासिक और चमत्कारी श्री भाणा गणेश जी मंदिर में गणेश महोत्सव धूमधाम से आज मनाया गया।श्री भाणा गणेश विकास समिति के सचिव हितेश शर्मा ने बताया कि श्री भाणा गणेश मंदिर लगभग 300 वर्ष पुराना है और इस मंदिर की स्थापना शाहपुरा राज परिवार द्वारा की गई।गणेश जी को प्रथम पूज्य देवता का जाता है इनकी पूजा-अर्चना से घर में सभी विघ्न दूर होते हैं शादी की पत्रिका सबसे पहले गणेश जी के चरणों में रखी जाती है और कहा जाता है की मांगलिक कार्यों में गणेश जी की सर्वप्रथम पूजा होकर शुरुआत होती है और मान्यता है कि शादी की चाह रखने वाले युवा और युवतियां अगर भगवान गणेश जी के मंदिर में उनकी पूजा करें और विवाह के लिए मन्नत मांगे तो उनका रिश्ता जल्दी ही तय हो जाता है।इस मंदिर की मान्यता पूरे शाहपुरा शहर और आसपास के गावों में भी सैकड़ों बरसों से चली आ रही है। श्रद्धालुओं की सभी प्रकार की मनोकामनाएं यहाँ पूजा करने पूरी होती आई है। उपाध्यक्ष दीपक पारीक ने बताया कि महा आरती का आयोजन हर वर्ष की भांति संत सीताराम दास और पुजारी अभिषेक कुदाल के सानिध्य एवं शाहपुरा ज़िला कलेक्टर टीकमचंद बोहरा व एडीजे सुनील कुमार ओझा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप गुर्जर, पीसीसी मेंबर संदीप जीनगर, नगर अध्यक्ष बालमुकंद तोषनीवाल, ज़िला महासचिव रामेश्वर सोलंकी, राजकुमार बैरवा, अविनाश जीनगर ,राहुल पारीक, योगेंद्र सिंह भाटी, पंडित अभिषेक दाधीच, सौरभ कुदाल, आदित्य गोयल,देबी लाल बैरवा सहित कई सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे। आदित्य गोयल ने कहा कि पिछले कई वर्षों से यह आयोजन ये समिति जन सहयोग से करती आ रही है जिसमे सभी धार्मिक संस्थाओं , नगरपालिका और प्रशासन का पूरा सहयोग रहता है।

Sep 19, 2023 - 23:13
 0  3
गणेश चतुर्थी  महोत्सव धूमधाम से मनाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow