चड्डी बनियान गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थेः पत्थरबाजी कर कॉटन फैक्ट्री से की थी 8 लाख की लूट, गुजरात के रहने वाले सभी आरोपियों से पूछताछ जारी
खरगोन। मध्यप्रदेश में पुलिस की नाक में दम करने वाली अंतरराज्यीय चड्डी बनियान गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। गैंग के 5 आरोपी अभी फरार है। सभी आरोपी गुजरात राज्य के दाहोद के रहने वाले है। खरगोन एसपी धर्मवीर यादव ने मामले का खुलासा किया है।। बता दें कि खरगोन शहर में पिछले दिनों कॉटन जिनिंग में चड्डी बनियान गैंग ने पत्थरबाजी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने 8 लाख रुपये की लूट की थी। गैंग के सदस्यों ने कॉटन फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों पर लाठी व पत्थरों से हमला किया था।गुजरात के दाहोद के रहने वाले आरोपियों ने मध्य प्रदेश में कई जिलों में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। चोरी की वारदात में आरोपियों से अन्य जिलों की पुलिस भी पूछताछ करेगी। खरगोन पुलिस ने 3 आरोपियों के पास से 50 हजार रुपये बरामद किए है। मामले में 5 आरोपी फरार है। पूछताछ में प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई लूट की परत भी खुलेगी।
What's Your Reaction?





