तेज प्रताप और रवि किशन की एयरपोर्ट पर मुलाकात से बिहार में नए राजनीतिक समीकरण पर चर्चा तेज हुई।
शिव कुमार पासवान (रिपोर्टर) टॉप टीम समाचार पत्र। तेज प्रताप यादव और भाजपा सांसद रवि किशन की पटना हवाई अड्डे पर अनौपचारिक मुलाकात ने बिहार की राजनीति में नए और उत्साहजनक संभावनाओं को जन्म दिया है। तेज प्रताप ने जहां भाजपा के साथ जाने से इनकार किया है, वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि वह बेरोजगारी दूर करने वाली किसी भी पार्टी के साथ मिलकर सरकार में शामिल हो सकते हैं, जो एक सकारात्मक बदलाव की ओर इशारा करता है।
What's Your Reaction?







