नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, IED बम को जवानों ने किया नष्ट

बीजापुर। सुरक्षा बल की सतर्कता एवं सूझबूझ से माओवादियों के मंसूबों को विफल करने में सफलता मिली. सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र मोकुर गोलाकोण्डा की पहाड़ी पर 210 कोबरा की टीम ने नक्सलियों द्वारा लगाया आईईडी बरामद कर मौके पर निष्क्रिय किया. 210 कोबरा बटालियन की टीम दिलीप पोस्ट (मोकुर) से गोला कोण्ड़ा पहाड़ी की ओर एरिया डोमिनेशन ड्यूटी पर निकली थी. पहाड़ी पर माओवादियों ने सुरक्षा बल को हानि पहुंचाने की नीयत से दो आईईडी सीरिज में लगाए गए थे. इसकी चपेट में आम नागरिक, मवेशी अथवा जंगली जानवर भी आ सकते थे. बताया गया कि आईईडी सीरिज 50 मीटर के अन्दर लगाई गई थी, जिसमें स्टील के कैन्टेनर में 2 आईईडी थे. लगभग 4-4 किग्रा़ के आईईडी कमांड व प्रैशर मैकेनिजम से संचालित होने वाले थे.

Aug 4, 2023 - 23:38
 0  0
नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, IED बम को जवानों ने किया नष्ट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper