नूंह हिंसा: अवैध घुसपैठियों की झुग्गियों पर चला बुलडोजर, बिट्टू बजरंगी पर FIR, जानिए कौन है वह

हरियाणा के नूंह जिले में सोमवार को फैली हिंसा के बाद अब ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है। नूंह के तावडू शहर के मोहम्मदपुर मार्ग के पास वार्ड नंबर एक में 250 झुग्गी-झोपड़ियों को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया है। माना जा रहा है कि झुग्गी-झोपड़ियों में असम से आए अवैध घुसपैठिए रह रहे थे, जिन पर हिंसा में शामिल होने का आरोप है।। बताया जा रहा है कि झुग्गियों में पिछले चार साल से अवैध रूप से असम से आए अवैध घुसपैठिये रह रहे थे। करीब एक एकड़ की भूमि में ढाई सौ से अधिक झुग्गी-झोपड़ियां बनाई गई थीं। प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले ही संकेत दिए थे कि यूपी की तर्ज पर हरियाणा में बुलडोजर की कार्रवाई होगी और इसे अब अमल में भी ला दिया गया है।। बिट्टू बजरंगी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज नूंह हिंसा के मामले में पुलिस ने करीब 150 लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। इनमें मोनू मानेसर के बाद राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी का नाम सुर्खियों में है। वह भी खुद को गौ-रक्षक बताता है। उसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह दूसरे पक्ष के लोगों को अभद्र भाषा में चुनौती दे रहा है।। इन वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वह भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और हथियारों के साथ तस्वीरें पोस्ट करता है। वह हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला है। हनुमान भक्त होने की वजह से उसका नाम बिट्टू बजरंगी पड़ गया। वह बजरंग फोर्स नामक संगठन का अध्यक्ष है, जिसने ब्रज मंडल यात्रा में आने की अपील वाले पोस्टर बांटे थे। पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार भी कर सकती है।।

Aug 4, 2023 - 22:14
 0  5
नूंह हिंसा: अवैध घुसपैठियों की झुग्गियों पर चला बुलडोजर, बिट्टू बजरंगी पर FIR, जानिए कौन है वह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper