पुलिस चौकी सासन को बड़ी सफलता, चोरी के दो आरोपी माल सहित गिरफ्तार

सिंगरौली। 26 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री (भापुसे) के कुशल निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर श्री पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री अशोक सिंह परिहार के द्वारा गठित टीम ने चौकी सासन क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी सासन उपनिरीक्षक संदीप नामदेव के नेतृत्व में की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से पीतल के बर्तन कुल कीमत लगभग 20,000 रुपये बरामद किए हैं। घटना का विवरण सेमरिया निवासी फरियादिया इन्द्रा कुमारी जायसवाल ने चौकी सासन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 17-18 अगस्त 2025 की दरम्यानी रात किसी अज्ञात चोर ने उनके सूने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसते हुए लोहे का बक्सा तोड़ा और उसमें रखे पीतल के घरेलू बर्तन चोरी कर लिए थे। शिकायत पर अपराध क्रमांक 0217/2025 धारा 331(4), 305(1) भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा तथा चोरी का माल बरामद कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपी 1. हरिगोविन्द कोल, पिता–छोटेलाल कोल, उम्र 40 वर्ष 2. नीरज कोल, पिता–छोटेलाल कोल, उम्र 35 वर्ष दोनों निवासी – सेमरिया, चौकी सासन, थाना बैढन, जिला सिंगरौली (म.प्र.) इस कार्रवाई में सउनि लेखचन्द्र डोहर, प्र.आर. संतोष साकेत, आर. हेमराज पटेल, आर. सुमत कुमार, आर. लल्लू सिंह, आर. मुकेश पटेल, एवं आर. राजकुमार शाक्य का विशेष योगदान रहा।

Oct 27, 2025 - 08:52
 0  13

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow