पेयजल व्यवस्था बहाली हेतु राज्य के अपर संचालक नगरीय प्रशासन विभाग ने दंतेवाड़ा पहुंचकर दिए आवश्यक निर्देश

दंतेवाड़ा, 31 अगस्त 2025। नगर में आये बाढ़ त्रासदी से नगर में पेयजल व्यवस्था चरमरा गयी है नगर में आये बाढ़ के कारण नगर का इटेकवेल क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके कारण नगर में पेय जल आपूर्ति प्रभावित रही है, जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन का अमला बहाली हेतु तत्पर रहे। पेयजल व्यवस्था बहाली हेतु राज्य के अपर संचालक नगरीय प्रशासन विभाग ने दंतेवाड़ा पहुंचकर दिए आवश्यक निर्देश दिए अपर संचालक श्री पुलक भट्टाचार्य द्वारा जिला कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत से मुलाकात कर आवश्यक चर्चा की गई, नगर पालिका क्षेत्र का भ्रमण किया, जिसमें दंतेवाड़ा इन्टेक वेल ,डब्लू टी पी , जे डी कालोनी ओवर हेड टेंक, कटेकल्याण ओवर हेड टेंक और कार्यालय भवन आदि का निरीक्षण किया गया तत्काल इंटेकवेल और WTP को चालू करने हेतु कार्ययोजना तैयार कर काम चालू करने के निर्देश दिए है ताकि अतिशीघ्र पेयजल मुहैया कराया जा सके। नगर पालिका के समस्त नल जल कर्मचारियों का बाढ़ त्रासदी में विशेष योगदान रहा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दंतेवाड़ा श्री जयंत नाहटा, संयुक्त संचालक श्री जयंत सिंहा, सहायक संचालक श्री पुरानिक सिंह ध्रुव, श्री अभिषेक गुप्ता कार्यपालन अभियंता, संचा. नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्री नरसिंग फरेन्द्र, कार्यपालन अभियंता, नगर पालिक निगम, रायपुर श्री अमर सिंह चौहान कार्यपालन अभियंता, क्षेत्रीय कार्यालय, बस्तर संभाग जगदलपुर श्री दुलेश्वर सोनभद्र, सहायक अभियंता, संचा. नगरीय प्रशासन एवं विकास रायपुर, श्री योगेन्द्र देवांगन, सहायक अभियंता, नगर पालिक निगम रायपुर श्री अमर सिंग सहायक अभियंता, नगर पालिक निगम, जगदलपुर नगर पालिका के सीएमओ वी.के. पालदास, नगर पंचायत गीदम के अभियंता मुकेश कोर्राम बचेली के अभियंता संतोष नेगी, दंतेवाड़ा के अभियंता श्री राजेश ठाकुर, लेखापाल श्री मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।

Sep 1, 2025 - 12:01
 0  9

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow