प्रदेश के हर गांव होंगे डिजिटल सुविधा युक्त, सभी ग्राम सचिवालयों होंगे हाई स्पीड इंटरनेट सेवा से लैस

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में संचालित ग्राम सचिवालयों को हाई स्पीड इंटरनेट सेवा से लैस करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय परिसर के 50 मीटर परिधि में आम जन के उपयोग के लिए वाई-फाई की सुविधा भी मुहैया कराई जाए. हर गांव डिजिटल सुविधा युक्त हो. इस संबंध में आवश्यक कार्ययोजना तैयार करें।। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पंचायती राज विभाग के कार्यक्रमों/योजनाओं की समीक्षा की और ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा, “राज्य की समृद्धि के लिए गांवों का सशक्तिकरण आवश्यक है, इस दिशा में विगत छह वर्ष में यूपी में हुए नियोजित प्रयासों के अच्छे परिणाम मिले हैं. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में देश की कुल पंचायतों के लगभग पांचवां हिस्सा है. वर्तमान में 57,702 ग्राम पंचायतों, 75 जिला पंचायतों, 826 क्षेत्र पंचायतों के माध्यम से राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था आदर्श रूप में कार्य कर रही है.” उन्होंने कहा, “हमारी कई पंचायतों ने इनोवेशन अपना कर एक मॉडल प्रस्तुत किया है. हमें अपने गांवों को आत्मनिर्भर बनाना होगा. गांवों में प्रतिभा है, संभावनायें है, उन्हें थोड़ा सही राह दिखाने की आवश्यकता है. इस संबंध में ठोस प्रयास किया जाना चाहिए.”

Aug 5, 2023 - 23:08
 0  1
प्रदेश के हर गांव होंगे डिजिटल सुविधा युक्त, सभी ग्राम सचिवालयों होंगे हाई स्पीड इंटरनेट सेवा से लैस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper