Tiger State Madhya Pradesh: देश में सबसे ज्यादा बाघ एमपी में, वन मंत्री विजय शाह ने बताई इसके पीछे की वजह
खंडवा। हाल ही में बाघ गणना के नए आंकड़े जारी किए हैं। जिसमें मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) 785 बाघों के साथ पहले नंबर पर रहा। एमपी ने एक बार फिर टाइगर स्टेट (Tiger State) का दर्जा प्राप्त किया है। वहीं दूसरे स्थान पर कर्नाटक रहा, जहां 563 बाघ हैं। देश में सबसे ज्यादा 785 बाघ एमपी में है। प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह (Kunwar Vijay Shah) ने इसके पीछे की वजह बताई है। वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि तीनों ही बार वह मध्यप्रदेश के वन मंत्री थे। विजय शाह का कहना है कि गणना के अनुसार 785 बाघ प्रदेश में है, लेकिन 2 साल से छोटे और बराबर फोटो आईडेंटिटी नहीं होने की वजह से कई बाघ और बच्चे गिनती में नहीं आ पाते। इसलिए हो सकता है बाघों की संख्या कहीं ज्यादा हो।। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट बनाने के पीछे वन विभाग के अमले की मेहनत है। उन्होंने कहा कि बाघ को अपने बच्चे से भी ज्यादा ध्यान दिया जाता है। इसलिए मध्य प्रदेश टाइगर स्टेट बना है। वन मंत्री शाह ने बताया कि आगामी 8 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस उपलब्धि के लिए मध्य प्रदेश वन विभाग की पूरी टीम का अभिनंदन करेंगे।।
What's Your Reaction?





