प्रोफेसर ने फ्लाइट में बगल में बैठी महिला डॉक्टर से की छेड़छाड़

मुंबई। प्लेन में सवार होकर हवाई यात्रा कर रही महिला चिकित्सक फ्लाइट के दौरान छेड़छाड़ का शिकार हो गई। बगल की सीट पर बैठे प्रोफेसर द्वारा छेड़छाड़ किए जाने से फ्लाइट में हंगामा खड़ा हो गया। एयरपोर्ट पहुंचते ही पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है। देश की राजधानी नई दिल्ली से चलकर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जा रही फ्लाइट में सवार हुई महिला चिकित्सक उड़ान के दौरान छेड़छाड़ का शिकार हो गई है। पुलिस के मुताबिक सवेरे 5.30 बजे दिल्ली से फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। विमान के भीतर 24 साल की महिला चिकित्सक एवं आरोपी प्रोफेसर आपस में अगल-बगल सीट पर बैठे हुए थे। इस दौरान 45 साल के प्रोफ़ेसर के ऊपर आरोप है कि उसने कई बार छेड़छाड़ करते हुए महिला चिकित्सक को गलत तरीके से छुआ। इस पर उसने प्रोफ़ेसर के साथ जब टोका टाकी की तो वह हरकत से बाज नहीं आया। इसके बाद दोनों के बीच आपस में जोरदार बहस होने लगी। फ्लाइट में हुए हंगामे को देखकर मौके पर पहुंचे क्रू मेंबर्स ने हस्तक्षेप करते हुए मामले का बीच बचाव किया। बाद में मुंबई पहुंची महिला ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में जाकर जैसे ही मामले की शिकायत की तो पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्रोफ़ेसर को गिरफ्तार कर लिया है जिसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत दे दी गई है।

Jul 28, 2023 - 17:49
 0  2
प्रोफेसर ने फ्लाइट में बगल में बैठी महिला डॉक्टर से की छेड़छाड़

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper