बाथरूम में नहा रही मालकिन का किराएदार बना रहा था Video, तभी आ धमका मालिक, मोबाइल में मिले कई आपत्तिजनक वीडियो

लखनऊ. राजधानी लखनऊ के विशालखंड के एक मकान में किरायेदार युवक बाथरूम में नहा रही मालकिन का वीडियो रिकार्ड कर रहा था. इस दौरान अचानक मकान मालिक आ पहुंचा. मकान मालिक ने युवक को दबोच कर उसका मोबाइल फोन की जांच की तो उसमे कई आपत्तिजनक वीडियो मिले। रंगे हाथ पकड़े जाने पर आरोपी ने भाई को मदद के लिए बुलाया. जिसके साथ वह मकान मालिक को धक्का देकर फरार हो गया. पीड़ित ने गोमतीनगर कोतवाली में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया है. विशालखंड निवासी मकान मालिक के अनुसार सुलतानपुर निवासी आशीष और उसका भाई अश्विनी किराए पर रहते थे. सात अगस्त को पत्नी बाथरूम में थी. तभी आशीष पाण्डेय बाथरूम में झांकता हुआ नजर आया. उसके हाथ में मोबाइल फोन था. मकान मालिक ने आशीष की हरकत पर शोर मचाते हुए उसे दबोच लिया. आशीष के पास मिले मोबाइल को खंगाले जाने पर मकान मालिक के परिवार की महिला का आपत्तिजनक वीडियो मिला।। पूछताछ करने पर आशीष ने गाली गलौज शुरू कर दी. इस बीच आरोपी का भाई अश्विनी भी आ गया. जिसकी मदद से मकान मालिक को धक्का देकर दोनों लोग फरार हो गए. आरोपी ने मकान मालिक को फोन पर धमकी देते हुए कहा कि अगर पुलिस को सूचना दी तो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दूंगा. इसके साथ ही महिला का नम्बर भी वायरल करूंगा. इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।।

Aug 13, 2023 - 14:47
 0  30
बाथरूम में नहा रही मालकिन का किराएदार बना रहा था Video, तभी आ धमका मालिक, मोबाइल में मिले कई आपत्तिजनक वीडियो

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper